हैदराबाद के हनमकोंडा में लगभग 300 आवारा कुत्तों की हत्या कर दी गई। इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नौ जनवरी को पशु कल्याण कार्यकर्ता अदुलपुरम गौतम और फरजाना बेगम ने शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत में आरोप लगाया है कि छह जनवरी से तीन दिनों के भीतर श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में 300 आवारा कुत्तों को मार डाला गया। कार्यकर्ताओं ने सरपंचों और ग्राम पंचायत सचिवों पर दो व्यक्तियों को कुत्तों को जहर देने और बाद में शवों को गांवों के बाहरी इलाकों में फेंकने के लिए नियुक्त करने का आरोप लगाया।
शिकायत के आधार पर श्यामपेट पुलिस स्टेशन में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
#Hyderabad #AnimalCruelty #StrayDogs #Hanmakonda #PoliceCase #DogPoisoning #PashuKalyan #WildlifeProtection #AnimalRights #CrimeNews

