
लायंस क्लब और महेंद्र प्रसाद इंद्र फाउंडेशन के द्वारा नागदा में संयुक्त नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर से बदली सैकड़ों मरीजों की जिंदगियां ।नागदा नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सेवा जब संगठित रूप में होती है, तो उसका प्रभाव समाज की हर परत तक पहुंचता है। नागदा के आदित्य विद्या मंदिर स्कूल परिसर में आयोजित इस शिविर ने सैकड़ों लोगों को राहत, उम्मीद और नई रोशनी दी।
ये आयोजन महेंद्र प्रसाद इंद्र जी के जन्मोत्सव पर इंद्र फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य रूप से शिविर का उद्देश्य ,…
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना ,आंखों की जांच मोतियाबिंद रोगियों की पहचान ,टीबी की जांच, रक्त परीक्षण था।
इस स्वास्थ्य शिवर का आयोजन सिविल अस्पताल नागदा एवं सिवाय अस्पताल के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर
स्व श्री महेंद्र प्रसाद इंद्र जी को पुण्य स्मरण पुष्प अर्पण कर किया गया। शिविर का शुभारंभ स्व. महेंद्र प्रसाद इंद्र जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।इस पल ने पूरे आयोजन को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।
शिविर में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत इंद्र फाउंडेशन के संस्थापक श्री राजेश इंद्र के द्वारा किया गया।
स्वागत उद्बोधन लायन हिमांशुदत्त पांडे एवं लायन एन. के. मिश्रा जी के द्वारा किया गया ।उन्होंने कहा कि सेवा ही लायंस क्लब की आत्मा है।
नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर लायंस क्लब की स्थायी सेवा गतिविधियों का हिस्सा है।
इनकी स्थायी सेवाएं—रक्तचाप जांच, मधुमेह जांच, मोदी बैंक ,लायंस एंबुलेंस सेवा
नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर में कुल 128 लाभार्थियों का पंजीयन हुआ।हर मरीज को समुचित उपचार दिया गया।
चोइथराम नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञों ने जांच के बाद24 मोतियाबिंद मरीजों को चिन्हित किया।इन सभी को बस द्वारा इंदौर ले जाया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया जाएगा।
इंद्र फाउंडेशन का योगदान इंद्र फाउंडेशन अध्यक्ष लायनेड रेखा इंद्र ने कहा—“लायंस नागदा के साथ मिलकर पहले भी इंद्र फाउंडेशन ने कई जनहित कार्य किए हैं ।जिसका लाभ नागदा और नागदा के आसपास के नागरिकों को हुआ है ।जो आमजन एवं गरीब वर्ग जिन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता नहीं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना ही इंद्र फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य है।और आगे भी इंद्र फाउंडेशन इस तरह के आयोजन करता रहेगा।
इस स्वास्थ्य शिवर में…..
सिविल हॉस्पिटल और शिवाल हॉस्पिटल नागदा की टीम ने—110 लोगों की टीबी जांचरक्त परीक्षणकिया।टीबी विशेषज्ञ श्रीमती नीतू शर्मा ने “टीबी मुक्त भारत अभियान” की जानकारी दी।
. स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने इस शिविर में सेवाएं दी—चोइथराम नेत्र चिकित्सालय, इंदौर ,शिवाल हॉस्पिटल, नागदा,सिविल हॉस्पिटल टीमडॉ. कौशल और CHMO पटेल का विशेष सहयोग रहा।
क्षत्रिय महासभा का सहयोगराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती हेमलता तोमर ने कहा—“लायंस क्लब और इंद्र फाउंडेशन समाज के लिए प्रेरणा हैं।”
. इस अवसर पर नागदा के सम्माननीय जुझारू पत्रकारों का सम्मान भी किया गया । सम्मानित पत्रकार बन्धु में —श्री दीपक चौहान जी, श्री शरद गुप्ता जी, श्री परवेज खान, श्री सलीम खान, श्री राशिद खान,श्री बनती जटिया, श्री राकेश कानूनगो, एवं श्री अर्जुन राजोरिया जी को सम्मानित किया गया।
इंद्र फाउंडेशन के संस्थापक श्री राजेश इंद्र ने सभी सम्माननीय अतिथि गण एवं लाइंस क्लब के सम्माननीय सदस्यों एवं शिविर में विशेष सहयोग देने के लिए सिविल अस्पताल नागदा एवं सिवाय अस्पताल तथा शिविर में पधारे सभी चिकित्सकों का विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया ।साथ ही आदित्य विद्या मंदिर स्कूल और सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार।” व्यक्त किया ।और आभार उद्बोधन में कहा कि यह नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि मानवता, सेवा और करुणा का उत्सव था।यह शिविर आने वाले समय में समाज सेवा की नई दिशा तय करेगा।यह सिखाता है किसेवा किसी एक का काम नहीं, बल्कि समाज का सामूहिक कर्तव्य है। इंद्र फाउंडेशन भविष्य की योजनाओ के बारे में बताया कि आगे और भी बड़े स्वास्थ्य शिविर गांव-गांव स्वास्थ्य जागरूकता स्थायी चिकित्सा सहायता केंद्र के माध्यम से आयोजित किया जाता रहेगा।
लोगों ने कहा—“ऐसे शिविर गरीब और जरूरतमंद के लिए वरदान हैं।”
नागदा नेत्र एवं स्वास्थ्य शिविर सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि मानवता, सेवा और करुणा का उत्सव था।यह शिविर आने वाले समय में समाज सेवा की नई दिशा तय करेगा।#LionsNagda #NetraSwasthyaShivir #SocialService



