अमर रहे गणतंत्र हमारा 🇮🇳प्यारे भांजे-भांजियों, भाइयों-बहनों और समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।हमारा संविधान हमारी पहचान है, प्रेरणा है, शक्ति है, संबल है। हमारे देश ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सदैव अक्षुण्ण रखते हुए विश्व को दिशा दी है। इस वर्ष हम ‘वंदे मातरम्’ के 150वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। यह वह गीत है, जिसने देश को जोड़ा, दिलों में देशभक्ति जगाई और स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक हमें एक सूत्र में बाँधे रखा।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में हम विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की ओर बढ़ रहे हैं। हमारे किसान साथियों का परिश्रम और आजीविका मिशन की लखपति दीदियों का पराक्रम इस विकास यात्रा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 140 करोड़ भारतीयों का सामूहिक सामर्थ्य हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।आइए, हम सब मिलकर संविधान के आदर्शों को जीवन में उतारें, राष्ट्र की एकता-अखंडता को सुदृढ़ करें और देश को प्रगति के शिखर तक पहुँचाने का संकल्प लें।जय हिंद। वंदे मातरम्।
#RepublicDay2026 #77thRepublicDay #RepublicDay #RepublicDayIndia #गणतंत्र_दिवस

झंडा ऊँचा रहे हमाराविजयी विश्व तिरंगा प्याराजय हिन्द, जय भारतवन्दे मातरम्
