प्रदेश मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव ने आज विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में भगवान नटराज थीम पर केंद्रित 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय नृत्य समारोह का आज भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर शुभारंभ किया। साथ ही सभी कलाकारों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश सरकार विविध कलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस बार बजट में संस्कृति विभाग की गतिविधियों के लिए भी राशि में वृद्धि की गई है।


