आज नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में ब्राजील के कृषि एवं पशुधन मंत्री श्री कार्लोस हेनरिक बाक्वेटा फावारो जी, कृषि विकास एवं पारिवारिक कृषि मंत्री श्री लुईज पाउलो टेक्सेरा जी और उनकी टीम के साथ अत्यंत उपयोगी चर्चा हुई। इस दौरान दोनों देशों के मध्य कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में चल रहे द्विपक्षीय सहयोग और भविष्य में उनके सुदृढ़ीकरण पर विस्तारपूर्वक विमर्श हुआ। हमारा ICAR और ब्राज़ील की समकक्ष संस्था Embrapa कई क्षेत्रों में मिलकर कार्य करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सहयोग को और मजबूत करने के लिए एमओयू पर भी विचार चल रहा है।मुझे ब्राजील के प्रतिनिधिमंडल से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। ब्राज़ील ने प्राकृतिक और जैविक खेती में विशेष रुचि दिखाई है। साथ ही भारत के अनार, लहसुन, अंगूर और किशमिश के निर्यात को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। निश्चय ही यह दौरा भारत-ब्राजील संबंधों को और मजबूत करेगा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान।
ndia in Brazil (Embaixada da India, Brasilia)Embassy of Brazil in New DelhiPress Information Bureau – PIB, Government of IndiaDDNewsLiveMinistry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India





