भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit में, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार एवं Inter-Parliamentary Union के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित AI for Democracy विषयक सत्र में सम्मिलित होकर अपने विचार साझा किए।
“सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भारतीय भावना से प्रेरित यह शिखर सम्मेलन समावेशी विकास, मानव-केंद्रित नवाचार तथा वैश्विक हित के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभावी उपयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित कर रहा है।
भारत की संसद में डिजिटल संसद और संसद भाषिनी जैसे नवाचार अब देश के किसी भी नागरिक को अपनी भाषा में संसदीय चर्चाएँ सुनने-समझने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं, जिससे लोकतंत्र में पारदर्शिता और पहुँच दोनों सशक्त हुई हैं। एआई पर व्यवस्थाएँ शासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में नए अवसरों के द्वार खोल रही हैं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि नई दिल्ली में आयोजित यह AI Impact Summit कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की अग्रणी भूमिका को और सुदृढ़ करते हुए वैश्विक मंच पर हमारे राष्ट्र को एआई-आधारित नवाचार, सुशासन और मानव-केंद्रित तकनीकी नेतृत्व की नई दिशा प्रदान करेगा।
इस सत्र में हुआ सार्थक मंथन न केवल हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं और तकनीकी दृष्टि को मजबूत करेगा, बल्कि भविष्य की शासन-व्यवस्था को भी अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और प्रगतिमूलक दिशा में रूपांतरित करने का मार्ग प्रशस्त करेगा।
#IndiaAIImpactSummit2026



