‘वीर बाल दिवस’ पर गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबज़ादों फतेह सिंह और जोरावर सिंह की वीरता, देशभक्ति और धर्मनिष्ठा को नमन।
इन साहिबजादों ने अपने प्राणों का त्याग करना स्वीकार किया, लेकिन धर्म और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। यह दिवस आने वाली पीढ़ी को इन अमर बलिदानी साहिबज़ादों के जीवन से शिक्षा लेने के लिए प्रेरित करेगा।
‘ ‘वीर बाल दिवस’ पर सिख धर्म की अमर, गौरवशाली और बलिदानी परंपरा को शत-शत नमन, जिसने इतिहास को साहस, श्रद्धा और आत्मबल की अनुपम मिसाल दी।आज के दिन अद्भुत वीरता के प्रतीक गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत को कोटि-कोटि वंदन।अडिग आस्था, अचल संकल्प और धर्म-रक्षा के लिए वीर साहिबजादों का बलिदान सम्पूर्ण मानवता को चरित्र, साहस और सत्य का शाश्वत संदेश देता है।मातृभूमि और मानवीय मूल्यों की रक्षा हेतु उनका प्राणोत्सर्ग युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा।#वीर_बाल_दिवस

