मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर लखनऊ स्थित लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का विराट व्यक्तित्व और उनका कृतित्व राष्ट्र के लिए सतत प्रेरणा का स्रोत है। लखनऊ से सांसद रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में भारत को विकास और सुशासन की नई दिशा प्रदान की, जो उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है।


