
ओडिशा के धेनकानल जिले में एक स्टोन क्वारी में हुए शक्तिशाली धमाके के बाद बड़े पैमाने पर चट्टानों के ढहने से कई मजदूरों के मलबे में दबकर मरने की आशंका है. कुछ रिपोर्ट्स में कम से कम चार मजदूरों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि कई अन्य के फंसे होने की खबर है. घटना मोतंगा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास स्थित क्वारी में हुई, जब मजदूर ड्रिलिंग और पत्थर निकालने का काम कर रहे थे.
अधिकारियों के अनुसार धमाके के बाद क्वारी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया, जिससे मौके पर मौजूद मजदूर मलबे में दब गए. फंसे मजदूरों की सटीक संख्या और हादसे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है. कुछ सूत्रों ने इसे अवैध ब्लास्टिंग से जोड़ा है, क्योंकि क्वारी को ब्लास्टिंग की अनुमति नहीं थी और सितंबर 2025 में इसे बंद करने का नोटिस जारी किया गया था.
