रूस भारत को अपने एडवांस 98L6E ‘Yenisei’ AESA मल्टी-मोड फायर-कंट्रोल रडार सिस्टम की पेशकश कर सकता है। इसे भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के साथ इंटीग्रेट किया जा सकता है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह रडार खास तौर पर स्टील्थ फाइटर जेट्स जैसे अमेरिकी F-35 लाइटनिंग-II, चीनी J-20 फाइटर जेट और चीनी J-35A स्टील्थ फाइटर जेट को ट्रैक कर सकता है। यानि एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम आसानी से दुनिया के तमाम एडवांस स्टील्थ फाइटर जेट्स को मार गिरा सकेगा। भारत के लिए ये प्रस्ताव काफी अहम हो सकता है, क्योंकि चीन के पास दो तरह के स्टील्थ फाइटर हैं, जिनमें से J-35A पाकिस्तान खरीद सकता है।
Yenisei रडार में 400 किलोमीटर तक की रेंज और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक काउंटर-काउंटरमेज़र्स (ECCM) क्षमता है, जिससे भारत की मौजूदा S-400 रेजीमेंट्स की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की क्षमता पूरी दुनिया देख चुकी है, जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने 314 किलोमीटर की दूरी से पाकिस्तान के अवाक्स विमान को मार गिराया था।
#IndiaRussiaDefense #YeniseiRadar #S400 #IndianAirForce #AirDefenseSystem #StealthFighters #F35 #J20

