परंपरा, प्रकृति और परिश्रम की जीवंत पहचान है ‘तमिल संस्कृति’…भोपाल में तमिल संगम द्वारा आयोजित ‘हैप्पी पोंगल उत्सव’ में सहभागिता कर तमिल समाज की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और भावनाओं से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों का सजीव अनुभव हुआ। इस अवसर पर पोंगल पर्व के विविध स्वरूपों को दर्शाते स्टॉल्स का अवलोकन भी किया।समरसता, श्रम और कृतज्ञता के इस पावन पर्व के सफल आयोजन हेतु आयोजकों एवं नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।#Pongal2026
