
मध्य प्रदेश के मऊगंज के BJP विधायक प्रदीप पटेल 20 दिनों से लापता हैं. विधायक कार्यालय में ताले लटके हुए हैं और उनका फोन भी बंद आ रहा है. इससे असमंजस की स्थिति बनी हुई है. विधानसा क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.
पुलिस लगातार संपर्क करने की कोशिश में जुटी
विधायक प्रदीप पटेल 20 दिनों से कहां हैं किसी को भी नहीं पता है. मामले को लेकर मऊगंज प्रशासन परेशान है. मऊगंज पुलिस अधीक्षक लगातार विधायक से संपर्क करने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन अभी तक विधायक से संपर्क नहीं हो सका है. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अगर विधायक को किसी तरह की कोई समस्या है, तो पुलिस मदद करेगी. दूसरी तरफ आम जन इसे विधायक की नौटंकी बता रहे हैं.
कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि विधायक प्रदीप पटेल भोपाल में मौजूद हैं और वह अपने बेटे और परिवार के सदस्यों से बात भी करते हुए नजर आए. कई रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि नेशनल हाईवे के पास एक विवादित जमीन को लेकर विधायक जी का दूसरे पक्ष से सामना-सामना हुआ
