
बीसीसीआई का वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में है. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा आज से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में खेलने उतरे हैं. रोहित शर्मा मुंबई की तरफ से जयपुर में सिक्किम के खिलाफ खेल रहे हैं तो वहीं विराट कोहली की दिल्ली टीम का सामने आंध्र प्रदेश से हो रहा है. फैंस को दोनों की बल्लेबाजी देखने के लिए इंतजार करना होगा. सिक्किम ने टॉस जीतकर मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी है जबकि दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
दिल्ली
ऋषभ पंत (कप्तान), अनुज रावत (स्टैंड-बाय), अर्पित राणा, आयुष बडोनी (उप-कप्तान), आयुष दोसेजा, दिविज मेहरा, हर्ष त्यागी, रितिक शौकीन, ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी, नितीश राणा, प्रियांश आर्य, प्रिंस यादव, रोहन राणा, सार्थक रंजन, सिमरजीत सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), वैभव कांडपाल, विराट कोहली, यश ढुल।
मुंबई
शार्दुल ठाकुर (कप्तान), आकाश आनंद (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, चिन्मय सुतार, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), ईशान मूलचंदानी, मुशीर खान, ओंकार तरमाले, रोहित शर्मा (दो गेम), साईराज पाटिल, सरफराज खान, शम्स मुलानी, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, सिल्वेस्टर डिसूजा, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे।
