
विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है, जिससे फैंस गदगद हैं. 30 जनवरी की रात अचानक उनका अकाउंट गायब हो गया था. इंस्टाग्राम पर सर्च करने के बाद भी विराट कोहली का अकाउंट दिख नहीं रहा था, जिसने फैंस को बेचैन कर दिया. अटकलें यहां तक भी लगाई जाने लगीं कि कोहली ने सोशल मीडिया से दूर रहने का मन बना लिया है, जिसके चलते अकाउंट को डिएक्टिवेट कर दिया. हालांकि, कुछ घंटे में ही कोहली का अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया, जिसने फैंस को राहत की सांस दी.
हालांकि, सिर्फ विराट ही नहीं, बल्कि उनके भाई विकास कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट भी उसी समय सर्च में नहीं आया. अब विराट का अकाउंट तो फिर से दिखने लगा है, लेकिन विकास का अकाउंट उस समय भी सक्रिय नहीं हुआ.
