
पाकिस्तान को ये पता है कि अगर उसने ऐन मौके पर टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से इनकार कर दिया तो आईसीसी उसकी बैंड बजा देगा. पाकिस्तान को प्रतिबंध समेत कई कड़ी सजा मिलेगी. वर्ल्ड क्रिकेट के नक्शे से उसका नामों-निशान मिट जाएगा. ऐसे में उसने बीसीसीआई को सबक सिखाने और आईसीसी के प्रकोप से बचने के लिए चतुराई भरा प्लान बनाया है. रिपोर्ट्स की माने तो भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाला ब्लॉकबस्टर मुकाबला न खेलकर पाकिस्तान बदला लेने की तैयारी में है.
पाकिस्तान की चाल क्यों मास्टरस्ट्रोक?
अगर टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं होता है तो इससे आईसीसी को मोटा नुकसान होगा. एक्सपर्ट इसे पाकिस्तान के मास्टरस्ट्रोक की तरह देख रहे हैं. दरअसल, पाकिस्तान को पता है कि अगर उसने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार किया तो आईसीसी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा. नुकसान के नाम पर सिर्फ उसे दो पॉइंट का नुकसान होगा जबकि पूरा टी-20 वर्ल्ड कप छोड़ने पर आईसीसी उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है.
