राष्ट्र सेवा और समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए जीवन का हर क्षण समर्पित कर देने वाले हमारे अग्रज, मार्गदर्शक, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ!
आदरणीय पटवा जी वक्तृत्व कला के धनी थे। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, जीवटता और समर्पण अतुलनीय था। आज भाजपा का जो विराट स्वरूप दिखाई दे रहा है, इसमें श्रद्धेय पटवा जी का अतुलनीय योगदान है।
अपनी दूरदर्शिता व अद्वितीय प्रशासकीय गुणों से मध्यप्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम आपने किया। मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके मार्गदर्शन में साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। वे अपने विचारों के माध्यम से हमें चिरकाल तक प्रेरित करेंगे।

