नागदा। उज्जैन रेलवे फाटक पर अंडरपास लगभग बनकर तैयार हो चुका है। यहां यू शेप में अंडर पास का निर्माण किया गया है। जिसमें से छोटे चार पहिया वाहन निकल सकेंगे। हालांकि अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस पर आवागमन शुरू होगा। इसके साथ ही रेलवे फाटक को बंद कर दिया जाएगा और आवागमन इस अंडर ग्राउंड पास से होगा। आवागमन शुरू होने के बाद ही पता चलेगा कि यू शेप मोड़ पर कोई परेशानी वाहनों को आती है या नहीं। हालांकि इस मार्ग के शुरू होने के बाद भारी लोडिंग वाहनों का इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह बंद हो जाएगा।
रिपोर्ट: राजेश इंद्र नागदा

