
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इस समय एक अलग ही नजारा देखने को मिल रहा है. यहां आज प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं में भक्ति का सैलाब है. वहीं, राम मंदिर परिसर और रामनगरी में सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं. भारी भीड़ और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के उच्चतम स्तर को सुनिश्चित किया है. सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राम मंदिर में पूजा दर्शन किए. पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें न्यूज 18 हिंदी के इस लाइव से…
अयोध्या में रामलला की दूसरी वर्षगांठ पर आस्था का महाकुंभ
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. रामनगरी में भगवान राम के विभिन्न स्वरूपों की झलक देखने को मिल रही है. महाराष्ट्र से आई एक बच्ची राजा राम के स्वरूप में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी है. दूर-दराज से पहुंचे भक्त राजाराम के दर्शन कर रहे हैं. प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी है.
