
उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेमी ने शादी करने से इनकार कर दिया तो आहत युवती ने सुसाइड कर लिया. आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर मौसी के मोबाइल फोन पर भेज दिया. वीडियो में वह कह रही है, ‘आकाश तुमने मुझे इतना मजबूर कर दिया कि अब मेरे पास मरने के सिवाय कोई रास्ता नहीं बचा है, आई एम सॉरी मम्मी, तुम दुनिया की बेस्ट मम्मी हो, आकाश की वहज से मुझे सुसाइड करने पर मजबूर होना पड़ रहा है.
सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास की रहने वाली कामिनी शर्मा ने सोमवार दोपहर जहर खाकर सुसाइड कर लिया. परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अचानक हुई घटना से घर में कोहराम मच गया. अंतिम संस्कार के बाद परिजनों को कामिनी के वीडियो के बारे में पता चला. वीडियो देखकर कामिनी की मां रोते-रोते बेहोश वीडियो में कामिनी बोल रहीं है, ‘आकाश, मैं सुसाइड नहीं करना चाहती थी, तेरे घरवालों ने कभी यह सिखाया ही नहीं कि किसी की जिंदगी से नहीं खेलना चाहिए, मैं तो जा रही हूं, थोड़ी बहुत भी इंसानियत जिंदा है तो तू भी नहीं बचेगा, मैंने किसी से कभी चीट नहीं किया क्योंकि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.
वीडियो में आगे युवती कहती है कि मेरी मम्मी दुनिया के बेस्ट मम्मी हैं, मेरे लिए उन्होंने बहुत किया है, मेरी मौसी दुनिया की बेस्ट मौसी हैं. बेटी की मौत के बाद पीड़ित मां ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. कामिनी की मां रश्मि शर्मा ने कोतवाली सदर पहुंचकर बेटी की मौत का कारण बने प्रेमी आकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. वीडियो में कामिनी ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाले आकाश से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी. आकाश और उसके घरवालों की तरफ से इनकार करने से परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया.
