
जेएनयू में UGC के नए नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद काफी हंगामा मचा हुआ है. सुप्रीम कोर्ट ने इन नए नियमों पर रोक लगा दी है यानी अभी पुराने 2012 वाले नियम ही चलेंगे. JNU कैंपस के साबरमती हॉस्टल के बाहर जेएनयू के छात्रों का UGC के नियमों का विरोध करने वालों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान यहां ब्राह्मणवाद का पुतला दहन किया गया. करीब 50 छात्रों का समूह इस प्रदर्शन में मौजूद रहा.
