
UGC के नए इक्विटी रेगुलेशंस को लेकर देशभर के कॉलेज और यूनिवर्सिटी कैंपस में चल रहे विरोध के बीच कांग्रेस सांसद और संसदीय समिति के सदस्य दिग्विजय सिंह ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने साफ कहा है कि छात्रों के गुस्से और भ्रम की असली वजह संसदीय समिति नहीं, बल्कि खुद UGC है. दिग्विजय सिंह के मुताबिक कई ऐसे फैसले हैं, जो UGC ने अपनी मर्जी से लिए और अब उसी का खामियाजा छात्रों और शिक्षण संस्थानों को भुगतना पड़ रहा है.
विश्व गुरु नहीं, बाबा गुरु बना दिए” मंडला में कांग्रेस का तीखा हमला, धीरेंद्र शास्त्री और केंद्र सरकार पर बरसे डॉ. अशोक मर्सकोले
मंडला. जिला कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने मंडला में प्रेस बयान के दौरान धीरेंद्र शास्त्री और केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को विश्व गुरु बनाने के बजाय बाबाओं को विश्व गुरु बना रहे हैं. मर्सकोले ने धीरेंद्र शास्त्री के बयानों को समाज में दरार डालने वाला और “सत्ता प्रायोजित प्रोपेगेंडा” करार दिया. UGC के नए प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार सुरक्षा कवच के नाम पर “हथियार” तैयार कर रही है और OBC व सामान्य वर्ग के बीच जानबूझकर वैमनस्यता फैलाई जा रही है. उन्होंने धार्मिक मंचों से भड़काऊ बयानबाजी बंद करने और नीतियों में पारदर्शिता लाने की मांग की.
