
कराकास में शनिवार तड़के करीब दो बजे अचानक धमाकों की आवाजे गूंजने लगीं. आसमान रोशनी से भर गया, जैसे नए साल की आतिशबाजी हो, लेकिन यह जश्न नहीं था. यह अमेरिकी हमलों की शुरुआत थी. कुछ ही मिनटों में पूरा शहर समझ गया कि कुछ बड़ा हो रहा है. घर-घर, फोन कॉल्स और सोशल मीडिया पर एक ही बात दोहराई जा रही थी, ‘शुरू हो गया.’ इसके तुरंत बाद सबसे बड़ा सवाल उठा, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो कहां हैं? बाद में पता चला कि अमेरिका ने निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया है.
