
2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े कथित बड़ी साजिश के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सात आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुनाना शुरू कर दिया है. इन आरोपियों में उमर खालिद और शरजील इमाम भी शामिल हैं.
जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच शरजील इमाम और उमर खालिद के अलावा गुलफिशा फ़ातिमा, मीरान हैदर, शिफा-उर-रहमान, मोहम्मद सलीम खान और शादाब अहमद की जमानत याचिकाओं पर भी फैसला सुनाना शुरू किया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता लंबे समय से हिरासत में हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 10 दिसंबर को दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू, वहीं आरोपियों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, अभिषेक सिंघवी, सिद्धार्थ दवे, सलमान खुर्शीद और सिद्धार्थ लूथरा की दलीलें सुनने के बाद आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
