
नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
मेरठ में गोकशी के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है. जिले के अलग-अलग इलाकों में पुलिस और गोकशियों के बीच तीन जगह मुठभेड़ हुई, जिसमें कई आरोपी घायल हुए और पांच को गिरफ्तार किया गया. मुठभेड़ में गोकशी के तमंचे, कारतूस और उपकरण भी बरामद किए गए. प्रशासन का कहना है कि ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा और गोकशी में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
बागपत के ढिकोली गांव में शराब मुक्त पंचायत, चुनाव में न बांटने का लिया प्रण
बागपत जनपद के ढिकोली गांव में गांववासियों ने एक विशेष पंचायत बुलाई और गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया. पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब न बांटने की भी शपथ दिलाई गई. ग्रामीणों ने सभी ग्राम प्रधान प्रत्याशियों को बुलाकर यह प्रण कराया कि चाहे चुनाव जीतें या हारें, किसी भी हाल में शराब नहीं बांटेंगे. प्रत्याशियों ने भी इस संकल्प को स्वीकार किया और कहा कि वे इस नियम का पालन करेंगे. गांव के लोगों की यह पहल समाज में सराहनीय मानी जा रही है और इसे गांव को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया जा रहा है.
