
जहां संभल में बीते दिन रविवार को मस्जिद से लेकर मदरसे पर सुबह से लेकर शाम तक कार्रवाई चली तो आज संभल में पुलिस और प्रशासन ने बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा एक्शन शुरू किया है. राय सत्ती थाना क्षेत्र में आज सुबह 5 बजे से व्यापक छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई में बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं. डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी केके विश्नोई की अगुवाई में भारी पुलिस बल तैनात है. प्रशासन का कहना है कि छापेमारी के दायरे में धार्मिक स्थल भी आ सकते हैं और बिजली चोरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मामले से जुड़ी पल-पल की अपडेट पढ़ने के लिए लाइव से जुड़े रहे
