
यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षा कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. अब उन्हें भी राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. बता दें कि शिक्षक दिवस पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात का ऐलान किया था. सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 12 शिक्षक और शिक्षा से जुड़े कर्मचारी लाभान्वित होंगे.
गौरतलब है कि प्रदेश में 11.92 लाख से ज्यादा शिक्षक और शिक्षा से जुड़े कर्मचारी हैं. सरकार के इस फैसले से वे सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे. योजना को आयुष्मान भारत व्यवस्था के माध्यम से लागू किया जाएगा. इसके तहत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया सभी को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी. इस योजना के क्रियान्वयन पर सरकार को 358.61 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
