
सूरत में ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स के नाम पर नकली प्रोडक्ट बनाने और उन्हें ऑनलाइन बेचने वाले एक कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने करीब 8.29 लाख रुपये मूल्य का नकली कॉस्मेटिक्स का सामान जब्त किया है. पुलिस कार्रवाई के दौरान हितेश भरत कातरिया नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. कारखाना गोडादरा इलाके में चल रहा था.
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी एचएस आचार्या ने बताया कि नकली कॉस्मेटिक्स न केवल आर्थिक धोखाधड़ी है, बल्कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है. इन उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले रसायन और तत्व गुणवत्तापूर्ण नहीं होते. इससे जिससे त्वचा से जुड़ी गंभीर बीमारियां होने की संभावना रहती है.
