
हाल के दिनों में टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर सीनियर प्लेयर्स के साथ मनमुटाव को लेकर चर्चा में रहे हैं. खास तौर से विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ सबंधों के कारण गंभीर फैंस के निशाने पर आ गए. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं जब गौतम गंभीर का किसी खिलाड़ी के साथ विवाद में नाम आया हो. एक खिलाड़ी के तौर भी गंभीर के कई ऐसे किस्से हैं जो खूब सुर्खियों में रहे.
ऐसा ही एक मामला पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी का है. गंभीर और मनोज तिवारी दोनों एक साथ आईपीएल में केकेआर और टीम इंडिया के लिए खेले, लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के रिश्ते में बहुत ही खटास रही, जिसके बारे में मनोज तिवारी में खुलकर मीडिया में बताया भी. सिर्फ इतना ही नहीं, मनोज तिवारी ने तो गंभीर पर यहां तक आरोप लगाया कि उन्हीं की वजह से उनका करियर समय से पहले खत्म हो गया.
