
उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक ट्रेन में बम होने की सूचना मिली है, जिसके बाद हड़कंप मच गया. मौके पर फ़ोर्स समेत बम स्क्वाड मौजूद है. सूचना आ रही की एक लावारिस बैग भी देखा गई है, जिसकी जांच की जा रही है. मौके पर एसपी समेत पूरे जनपद की फोर्स मौजूद है. रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील किया गया है.
सुबह-सुबह आया फोन
पुलिस अधीक्षक इलामारण ने बताया कि साढ़े 9 बजे एक अज्ञात फोन आया कि ट्रेन में बम है. कहा गया कि गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन में बम रखा हुआ है. सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को उतारा गया. लगातार जांच कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कुछ मिला नहीं है.
सारी फोर्स मौजूद
सूत्रों के अनुसार, स्टेशन पर एक संदिग्ध बैग मिलने के बाद उसमें बम होने की आशंका जताई गई, जिससे यात्रियों और स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही जिला पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने पूरे इलाके को घेर लिया और ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया. स्टेशन पर बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच में जुटी है.
