
यूपी के मऊ से मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है. पुलिस ने आज 3 मुठभेड़ कर कामयाबी हासिल की है. पहली मुठभेड़ स्वर्ण व्यापारी के साथ लूट करने वालों से हुई है तो दूसरी गो-तस्कर के साथ हुई. स्वर्ण व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले दोनों लुटेरों से मुठभेड़ अलग-अलग इलाकों में हुई. एक लुटेरे को पुलिस ने डेई थान में मुठभेड़ में घायल किया तो दूसरे को पुलिस ने कसारा मोड के पास अपना निशाना बनाया. यह दोनों इलाके थाना कोपागंज में आते हैं. वही तीसरी मुठभेड़ गो तस्कर के साथ थाना मोहम्दाबाद इलाके में हुई.
इक दिन और तीन मुठभेड़ के बाद पुलिस की चर्चा चारों तरफ खूब हो रही है. बता दें कि 13 जनवरी को थाना कोपागंज में स्वर्ण व्यवसायी के साथ लूट की घटना हुई थी. जिसमें आज मऊ पुलिस ने दो लुटेरों को मुठभेड में गोली मारकर घायल करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. बदमाशों को इलाज के पीएचसी कोपागंज में भर्ती करा दिया. गिरफ्तार लुटेरों के पास से कब्जे से दो अवैध तमंचा, 3 खोखा कारतूस, 2 जिन्दा कारतूस, 1 मिस कारतूस 315 बोर बरामद किया है. अन्य मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.
