
उत्तर प्रदेश में मथुरा के फेमस संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल वीडियो उस वक्त की है जब वह एकांतिक वार्तालाप में भक्तों के सवालों का जवाब दे रहे होते हैं. ऐसे में एक भक्त प्रेमानंद महाराज को खुश होकर जो बताता है वह सुन संत ठहाके मारकर खूब हंसते हैं. दरअसल, संत के दरबार में पहुंचा भक्त कहता है कि मेरे स्क्रीन पर आपकी तस्वीर लगी हुई थी, जिस वजह से मेरा चोरी हुआ मोबाइल फोन मुझे वापस मिल गया. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
संत से मिलने पहुंचा भक्त उनसे कहता है कि मेरा फोन गाड़ी में रखा था जिसे चोर ने मौका देखते ही उठा लिया. मगर मोबाइल की स्क्रीन पर मैंने आपकी प्रोफाइल लगा रखी थी. जब चोर उस फोन को खोलता है तो स्क्रीन पर वह आपकी तस्वीर देखता है. तो वह गाड़ी के पास खड़े होकर मेरा इंतजार करता है और मुझे मेरा मोबाइल वापस लौटा देता है. जिसके बाद वह मुझसे एक बात कहता है कि आपका यह फोन बच गया क्योंकि आपके गुरू संत प्रेमानंद महाराज है.
