
अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश की लेटेस्ट खबरें
मुरैना में भीषण सड़क हादसा: ट्रैवलर-कंटेनर की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, 7 गंभीर घायल
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ट्रैवलर और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे में ट्रैवलर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सभी लोग गोद भराई कार्यक्रम से लौटकर सबलगढ़ जा रहे थे. यह घटना चिन्नौनी थाना क्षेत्र के कोल्हूडांडा गांव के पास हुई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. मृतक युवक की पहचान बिट्टू सोनी के रूप में हुई है.
