
अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जान लेते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.
मध्य प्रदेश की लेटेस्ट खबरें…
Jabalpur News: मजीठा वेयरहाउस में मूंग-उड़द खरीदी में धांधली, किसान करेंगे उग्र प्रदर्शन
Kisan News: जबलपुर के थाना भेड़ाघाट क्षेत्र में मजीठा वेयरहाउस स्थित उपार्जन केंद्र में मूंग और उड़द की खरीदी में धांधली का मामला सामने आया है. इससे नाराज किसान आज सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर वेयरहाउस पहुंचकर उग्र प्रदर्शन करेंगे. किसान अपनी फसल वेयरहाउस से वापस निकाल सकेंगे. भुगतान अटका हुआ है क्योंकि धांधली करने वाले दस लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं.
