
हरियाणा के पानीपत जिले के नेत्ररोग अधिकारी जयदीप राठी की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. राठी की हत्या कहीं और की गई, उनके शव को कहीं और जलाया गया. इसके बाद आरोपियों ने राख और अस्थियों को नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) में बहा दिया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जयदीप राठी की हत्या के बाद आरोपी उनके शव को यमुनानगर लेकर गए थे. यहां पर आरोपियों ने उनके शव को लकड़ियों में रखकर तेल छिड़क कर जला दिया. शव जलाने के बाद आरोपी राख और अस्थियों को कट्टे में भरकर कुरुक्षेत्र नहर में बहाकर फरार हो गए.
