
पाकिस्तान की हालत इस वक्त ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ जैसी हो गई है. एक तरफ देश कंगाली की कगार पर है, सेना के खिलाफ जनता सड़कों पर है और दूसरी तरफ मुनीर-शहबाज की जोड़ी दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए भारत के खिलाफ मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रही है. इस बार पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद को लेकर एक ऐसा सफेद झूठ बोला है, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे की ‘जोकरपना की भी हद होती है’. आगे जानें पाकिस्तान का झूठा दावा और उसका फैक्ट चेक!
क्या है पाकिस्तान का फर्जी दावा?
8 जनवरी 2026 को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के मामले में नाक घुसाने की कोशिश की है और भड़काऊ बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि भारत में सदियों पुरानी ‘फैज-ए-इलाही मस्जिद’ को RSS के इशारे पर जमींदोज कर दिया गया है. ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना’ बनते हुए पाकिस्तान ने इसे ‘मुस्लिम विरासत पर हमला’ बताया है. पाकिस्तान के आलाकमानों की हिमाकत यहीं तक नहीं रुकी, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दखल की मांग भी की है. मुनीर के प्रोपागेंडा सोशल मीडिया हैंडलर इसे ‘दूसरा बाबरी कांड’ बताकर अरब देशों को उकसाने में लग गए.
