
सीएम मोहन यादव की 11 जनवरी को सुबह ट्रैक्टर रैली आरटीओ ऑफिस तिराहा कोकता बायपास से शुरू होगी. इसमें भोपाल, विदिशा और रायसेन जिलों से 1101 ट्रैक्टर शामिल होंगे. रैली जंबूरी मैदान पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद कृषि और उससे जुड़े विभागों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा. मुख्यमंत्री करीब 30 हजार किसानों को संबोधित करेंगे और उनसे सीधा संवाद करेंगे.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि वर्ष-2026 की समीक्षा बैठक में साफ कहा है कि यह वर्ष केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि नीति और परिणाम का वर्ष होगा. सरकार का फोकस किसानों की आय बढ़ाने, रोजगार सृजन और खेती को आधुनिक बनाने पर रहेगा. इसके लिए तीन साल का स्पष्ट लक्ष्य तय किया गया है.
