
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. तीसरे तीसरे वीकेंड भी स्पाई थ्रिलर फिल्म ने जबरदस्त बिजनेस किया है. यह मूवी भारत में 500 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है. ‘धुरंधर’ ने शुक्रवार से रविवार के बीच भारत में करीब 100 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है और यह हिंदी फिल्मों के लिए यह एक और नया रिकॉर्ड है. इसके अलावा 17वें दिन ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर ‘पठान’ से लेकर ‘एनिमल’ जैसी मूवीज को धूल चटा चुकी है.
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, रविवार यानी 17वें दिन धुरंधर ने 38.5 करोड़ रुपये कमा लिए, जिससे इसका घरेलू कलेक्शन 555.72 करोड़ रुपये हो चुका है. 16 दिनों में ‘धुरंधर’ ने 517 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसमें तीसरे शनिवार की कमाई का बड़ा हाथ रहा, जब फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले 52 फीसदी की छलांग लगाते हुए भारत में 34.50 करोड़ बटोर डाले. रविवार को तो फिल्म की रफ्तार और भी तेज रही. सुबह के शोज में 45 फीसीद और दोपहर के शोज में 78 फीसदी दर्शक थिएटर्स में नजर आए, जो शनिवार की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा है.
