मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह तीनों एक ही गाड़ी से प्रधानमंत्री आवास के लिए निकले. उधर, पटना में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि- “बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मतदाताओं से वादा किया था कि हम 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे. उद्योग मंत्री बनने के बाद मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि मुख्यमंत्री ने जो कहा है, उद्योग विभाग की भूमिका उसमें सबसे बड़ी रहेगी.”
बिहार में राज्यसभा सीटों के लेकर एक बार फिर राजनीति तेज हो गई. गयाजी में हम पार्टी के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बागी तेवर दिखाते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि – यदि इस बार उन्हें राज्यसभा की सीट नहीं मिली, तो वे न केवल मंत्री पद छोड़ देंगे, बल्कि एनडीए से भी नाता तोड़ने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय उन्हें राज्यसभा सीट देने का वादा किया गया था. अब यदि वादा पूरा नहीं हुआ, तो वे चुप नहीं बैठेंगे. बिहार के मुख्यमंत्री दिल्ली पहुंचे हुए हैं. जहां वे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.
उधर, मोतिहारी में पुलिस का शराब माफिया के खिलाफ एक्शन देखने को मिला. बड़ी मात्रा में देसी शराब पकड़ी गई. साथ ही कई लोगों को गिरफ्तार किया गया.
