
बॉलीवुड में एक और बड़ा ट्विस्ट! रणवीर सिंह, जो अपनी नई फिल्म ‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता से सुर्खियों में छाए हुए हैं. अब फरहान अख्तर की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर होने की खबरों से चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के फिल्म से बाहर होने की खबरें सामने आईं. बताया गया कि धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर सिंह ने जानबूझकर डॉन 3 से दूरी बनाने का फैसला किया है. अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणवीर के कथित एग्जिट के बाद मेकर्स ने फिल्म को फिलहाल आगे के लिए टाल दिया है.
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर की रिलीज के तुरंत बाद रणवीर सिंह को डॉन 3 की तैयारी शुरू करनी थी. रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए डॉन 3 को फिलहाल टाल दिया गया है. हालांकि, इस पूरे मामले पर न तो रणवीर सिंह और न ही फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर या प्रोडक्शन टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.
‘डॉन 3’ क्यों बाहर हुए रणवीर सिंह?
एक सोर्स ने रिपोर्ट में ये भी बताया कि रणवीर सिंह अब संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे फिल्मकारों के साथ काम करने के इच्छुक हैं. साथ ही, वह बैक-टू-बैक गैंगस्टर भूमिकाओं में नहीं दिखना चाहते, खासकर जब ‘धुरंधर’ ने उस स्पेस में अपनी मजबूत पहचान बना ली है.
