
IAS अधिकारी संतोष वर्मा के बेटे से जुड़े कथित बयान और ब्राह्मण बेटी के सम्मान का मुद्दा अब प्रशासनिक दायरे से निकलकर सामाजिक और धार्मिक विरोध का रूप ले चुका है. इसी विरोध के तहत आज मध्य प्रदेश भर के हनुमान मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा. इस पूरे आंदोलन की अगुवाई सपाक्स पार्टी कर रही है.
पार्टी ने ऐलान किया है कि आज शाम 6 बजे प्रदेश के हनुमान मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा. पार्टी का कहना है कि अगर प्रशासन और सरकार इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करती, तो वे हनुमान जी से न्याय की गुहार लगाएंगे.
क्या है पूरा विवाद?
यह मामला IAS संतोष वर्मा के बेटे द्वारा कथित तौर पर ब्राह्मण समाज की बेटी को लेकर दिए गए बयान और संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है. इसे लेकर समाज के एक वर्ग में भारी नाराजगी है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि बेटी के सम्मान और सामाजिक मर्यादा से जुड़ा गंभीर विषय है.
