
नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
अमेठी जिले में देर शाम शौच के लिए घर से निकले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 23 वर्षीय युवक के रूप में हुई है. परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा. यह पूरा मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पिंडारा ठाकुर गांव का है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
