
उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां इनकम टैक्स की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. अब आगरा के आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने भोले बाबा डेयरी ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार देर रात से दिल्ली, नोएडा से लेकर आगरा तक एक साथ छापेमारी शुरू की गई, जिससे डेयरी और खाद्य उत्पाद कारोबार में हड़कंप मच गया.
भोले बाबा डेयरी ग्रुप को लेकर इनकम टैक्स की टीम को सूचना मिली थी कि नकली देशी घी बेचने के साथ ही विदेश में निवेश और करोड़ों की टैक्स चोरी हो रही है. इसके बाद टीम ने भोले बाबा डेयरी ग्रुप के प्रतिष्ठान और घरों पर छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया. आगरा के शमशाबाद रोड, भगवान टॉकीज, सूर्य नगर और विजय नगर टीम इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है.
