
अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान को आज दुनियाभर में लोग जानते हैं. हर देश की लीग में जाकर वो खेलते हैं. कमाल की बात है कि जिस तरह से आजाद होकर वो विदेशों में घूमते हैं वैसे अपने देश में नहीं निकल सकते. उनके लिए शोहरत का मतलब रेड कार्पेट या शहर में आराम से घूमना नहीं है, बल्कि उनके लिए ये सुरक्षा कवच के साथ आती है. केविन पीटरसन से बातचीत में अफगान स्पिनर ने खुलकर बताया कि वो काबुल की सड़कों पर खुलकर नहीं चल सकते और अपनी सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ कार में सफर करते हैं.
राशिद ने कहा, ‘मैं अफगानिस्तान में सड़क पर नहीं चल सकता. मेरे पास बुलेटप्रूफ कार है.’ ये सिर्फ सुरक्षा के लिए है. आप गलत जगह या गलत समय पर नहीं होना चाहते. अफगानिस्तान में ये आम बात है. हर किसी के पास होती है
