
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान आसमान में गरजते लड़ाकू विमानों को उड़ाने वाले पायलट हो या जमीन से दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले सेना के जवान, इन सभी की पूरे ऑपरेशन के दौरान खास भूमिका रही है, तभी नापाक इरादे वाले देश घर में घुसकर भारत में धूल चताई है. लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि इस दौरान रेलवे के एक अधिकारी ने भी पाक को परास्त करने में योगदान दिया है तो आपको विश्वास नहीं होगा, लेकिन यह सच है, इतना ही नहीं इसके एक योगदान के लिए थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी सम्मानित किया है. आइए जानते हैं इसकी भूमिका-
भारतीय रेलवे ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि वह केवल देश की जीवन रेखा ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. पाकिस्तान को धूल चटाने वाले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन और कुशल नागरिक-सैन्य कोआर्डीनेशन के लिए उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अखिल शुक्ला को सम्मानित किया गया. उनको सम्मान थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिया.
रेलवे के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान झांसी डिवीजन में सीनियर डिवीजनल ऑपरेशंस मैनेजर के रूप में तैनात रहते हुए अखिल शुक्ला ने असाधारण नेतृत्व का परिचय दिया. उस दौरान जब सेना बॉर्डर पर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे रही थी और सेना को परिवहन संबंधी जरूरतों के लिए तुरंत रेक की जरूरत थी, उन्होंने कोआर्डीनेशन करके रेक उपलब्ध कराई. जिससे समय रहते सेना की जरूरत पूरी हो सकी.
