
अमेरिका में जाकर नौकरी करने करने का सपना संजोने वालों को बड़ा झटका लगा है. अमेरिका के स्टेट विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि इस साल 2026 में H-1B वीजा के लिए इंटरव्यू नहीं होंगे. विभाग की वेबसाइट के अनुसार, इस कैलेंडर वर्ष में H-1B वीजा स्टैम्पिंग के लिए कोई नया डेट उपलब्ध नहीं है और नए इंटरव्यू डेट्स अब साल 2027 तक टाल दिए गए हैं, जिससे अमेरिका में काम कर रहे भारतीय प्रोफेशनल्स को बड़ी परेशानी हो रही है.
अमेरिकी विभाग ने साफ कहा है कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता के वीजा ऑफिस में अब नियमित इंटरव्यू स्लॉट उपलब्ध नहीं हैं. इमिग्रेशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल हालात सुधरने की कोई उम्मीद नहीं है. अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर कई जगहों पर जिसमें कोलकाता और दिल्ली भी शामिल हैं, इंटरव्यू के लिए अगला उपलब्ध अपॉइंटमेंट ‘नॉट अवेलेबल’ दिखा रहा है. H-1B वीजा स्टैम्पिंग में देरी पिछले महीने शुरू हुई थी.
