
देश में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था. इसके बाद भारत गणराज्य बन गया. देश और देशवासियों की रक्षा के लिए एक संविधान काम करने लगा. लेकिन तब से अब तक 76 साल गुजर चुके हैं. तब कैसे थे देश के लोग और देश. कितना बदलाव आ गया तब से लेकर अब तक.
जब देश वर्ष 1950 में पहला गणतंत्र मना रहा था तो भारत की तस्वीर में संक्रमण, उम्मीद और अनिश्चितताओं का मिला-जुला दौर था. तब से लेकर अब तक हम एक कांफिडेंट, मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र में बदल चुके हैं. 10 साफ़ प्वाइंट्स में देखिए तब देश कैसा था.
