
77th Republic Day : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग पर 77वें गणतंत्र दिवस का औपचारिक कार्यक्रम सम्पन्न किया. ध्वजारोहण के बाद उन्होंने तिरंगे को सलामी दी. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान गूंजा और पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है.
