
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से समृद्धि यात्रा शुरू करेंगे. वह पश्चिम चंपारण जिले से यात्रा शुरू करने वाले हैं. ये यात्रा का पहला चरण होगा. मोतिहारी में यात्रा के दौरान महिला आईटीआई, सेंटर और एक्सीलेंस के साथ साथ मजुराहा जाकर पुल निर्माण का कार्य देखेंगे. गांधी मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ ही समीक्षा बैठक करेंग. उधर, विश्व के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर में शिवलिंग की स्थापना करने की तैयारी लगभग पूरी हो गई. 17 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनेंगे, जिसको लेकर प्रशासनिक तैयारी भी पूरी की जा रही है. दो बड़े-बड़े क्रेन मांगवाये गए हैं, इसी के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े और भारी शिवलिंग को स्थापित किया जाएगा. बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन बाबा भोलेनाथ की आराधना और जलाभिषेक करने के लिए अभी से ही पहुंच रहे हैं. मंदिर प्रशासन की तरफ से भी विशेष तैयारी की जा रही है. कई बड़े दिग्गज विद्वानों को बुलाया गया है, तकरीबन 1 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है.
