
रात का सन्नाटा था. तुर्की के अंकारा से एक विमान रनवे छोड़ चुका था, लेकिन इसमें बैठे सभी लोगों का आसमान में मौत इंतजार कर रही थी. लीबिया की सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद अली अहमद अल‑हद्दाद की मंगलवार को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई. हादसा तुर्की की राजधानी अंकारा के पास हुआ, जब वह प्राइवेट जेट से लीबिया लौट रहे थे. तुर्की अधिकारियों के मुताबिक, अंकारा के एसेनबोगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान ने तकनीकी खराबी की सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. लेकिन लैंडिंग से पहले ही रडार से विमान का संपर्क टूट गया. इस क्रैश के बाद तुर्की हिला हुआ है, क्योंकि किसी दूसरे देश के जनरल की मौत उनके यहां हुई है. यह राजनयिक संबंधों को भी बिगाड़ सकता है. प्लेन क्रैश के बाद साजिश या हादसे को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. आइए जानें इससे जुड़े सभी जरूरी सवाल.
