
पहलगाम में 26 मासूमों की मौत का बदला भारत ने पाकिस्तान में आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह करके लिया है. जिसमें 100 से भी ज्यादा आतंकवादी मार दिए गए और पीएम मोदी मे ऐलान कर दिया कि अभी ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है, बल्कि ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ लॉन्च कर दिया. अब 2026 में अगर पाकिस्तान बाज नहीं आया तो दोहरी मार खा सकता है. जिसकी आशंका अमेरिकी थिंक टैंक ने भी जता दी है. संस्था की लेटेस्ट रिपोर्ट में वॉर्निंग जारी करते हुए कहा गया है कि अगले साल भारत और पाकिस्तान के बीच महायुद्ध हो सकता है. आगे जानें इस रिपोर्ट में ऐसा क्यों कहा गया है?
थिंक टैंक ने दी कौन सी चेतावनी?
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के लिए साल 2025 बेहद तनावपूर्ण रहा. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकियों की मौत से बिलबिलाए पाकिस्तान ने भी भारत के बॉर्डर पर अटैक करने की कोशिश की लेकिन हर बार की तरह फुस्स साबित हुआ. पीएम मोदी ने ऐलान कर दिया कि पानी और खून साथ नहीं बह सकता इसलिए ‘सिंधु नदी समझौते’ को रद्द कर दिया. अब पानी की कमी से पाकिस्तान बार-बार तिलमिला उठता है. ऐसे हालात के बीच अमेरिकी थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) की एक रिपोर्ट ने साउथ एशिया में एक और बवाल की चेतावनी देदी है.
